फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हिंदी के प्रचार प्रसार पर जोर

विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक। श्रोत विश्वविद्यालय - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जम्मू में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हिंदी राजभाषा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्रीरणवीर परिसर जम्मू में हुए हिंदी पखवाड़ा में हिंदी के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि हिंदी को हर क्षेत्र में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक डाॅ. अनयमणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समन्वयक प्रोफेसर ऋषिराज ने कहा कि महाकाव्य पृथ्वीराज रासो में हिंदी की समृद्धता का उल्लेख मिलता है। मुख्य अतिथि के तौर पर पीएमश्री केंंद्रीय विद्यालय बनतालाब के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने हिंदी को राजभाषा बनाए जाने के लिए सभी शैक्षिक संस्थानों व सरकारी विभागों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान डा. मणिकांत तिवारी, डॉ. मदन कुमार झा, डॉ. स्नेहलता, डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें