फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार लोग गंभीर घायल

Mon, 20 Apr 2015 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे करथौली के पास सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार जम्मू से सांबा की तरफ जा रही का को उसके पीछे चल रहे एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करती हुई सांबा की तरफ से आ रही बाइक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गुरमीत (29) और सुरेश (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं कार में सवार सौदागरमल और उनकी पत्नी कांता को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। उन्होंने फोन से हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें