फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC पर हिमस्खलन में जेसीओ सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे क्षेत्र में पैट्रोलिंग कर रहे सेना के एक जेसीओ और जवान सहित तीन लोगों की हिमस्खलन में दबकर मौत हो गई। इस दौरान एक जवान घायल हो गया, जबकि एक अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया। सेना से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे जिला कुपवाड़ा के नास्ता चुन पास में सेना की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान शम्सबारी पहाड़ी रेंज से हिमस्खलन हुआ और एक जेसीओ, तीन जवान और एक पोर्टर उसमें दब गए। घटना की सूचना मिलते ही सेना की बचाव टीम मौके पर पहुंची और बर्फ को हटाकर सैन्य कर्मियों की तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे की कवायद के बाद बचाव टीम द्वारा हिमस्खलन में दबे एक जेसीओ, तीन जवानों और पोर्टर को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

दबने वालों में एक जूनियर कमांडिंग आफिसर भी

इनमें से जेसीओ, एक जवान और पोर्टर की मौत हो चुकी थी। एक जवान के गंभीर घायल होने की सूचना है, जबकि बताया जा रहा है कि एक अन्य जवान को सुरक्षित निकाल लिया गया। घायल जवान को सैन्य अस्पताल में भत्री कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष 13 मार्च को जिला कारगिल और दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम में हिमस्खलन में सेना के दो जवानों सहित 11 लोग मारे गए थे। जबकि 22 फरवरी 2012 को हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में सेना के 19 जवानों की मौत हो गई थी।

इस दौरान जिला बांडीपोरा के दवार इलाके में हिमस्खलन में 16 जवानों तथा गांदरबल जिले के सोनामर्ग में तीन जवानों की मौत हो गई थी। इस दौरान सेना के 25 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे जबकि 17 बैरेंकें परी तरह नष्ट हो गईं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें