फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, चार की मौत

Tue, 27 Jan 2026 12:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उधमपुर जिले के शारदा माता के पास हुई, जहां एक बस और एक मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बस उधमपुर की ओर जा रही थी और कथित तौर पर तेज रफ्तार में थी।

विज्ञापन


हादसे की गंभीरता के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसमें बस सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वही बस सड़क किनारे खड़े महिंद्रा लोड कैरियर की मरम्मत कर रहे दो मैकेनिकों को भी टक्कर मार दी। दोनों मैकेनिकों को भी गंभीर चोटें आईं और वे घटनास्थल पर ही दम तोड़ गए।

सीआरपीएफ के दूसरे कमांडर करतर सिंह 137 बटालियन ने बताया श्रीनगर की ओर मीलस्टोन 68 के पास एक दुर्घटना हुई है। बस एक पिकअप से टकराई जिसमें चार लोग और 52 बटालियन का एक सीआरपीएफ जवान की मौत हुई। अभी तक मृतकों की पहचान आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें