फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी: जम्मू में ट्रांसफार्मर में निकली चिंगारी से चार कारों में लगी आग, डीसी कार्यालय के पास की घटना 

Tue, 05 Apr 2022 12:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डीसी कार्यालय के नजदीक सर्कुलर रोड पर कई कारें खड़ी थीं। इस दौरान ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से एक कार में आग लग गई। इसके बाद इसकी चपेट में दूसरी कारें भी आ गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से चार कारें जल गई हैं। यह घटना दोपहर के समय डीसी कार्यालय के पास सर्कुलर रोड पर हुई है। यह कारें यहां पर खड़ी की गई थीं। गनीमत रही कि घटना के समय कोई वाहनों में मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर के समय डीसी कार्यालय के नजदीक सर्कुलर रोड पर कई कारें खड़ी थीं। इस दौरान ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से एक कार में आग लग गई। कुछ ही समय में कार आग के गोले में तब्दील हो गई और देखते ही देखते पास खड़ी अन्य तीन कारों को भी चपेट में ले लिया।

हालांकि दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब चार कारें पूरी तरह से जल चुकी थीं।  इनमें जेके02बीएन 0300 वरना, जेके02वी1493 सैंट्रो, जेके02बीसी 3726 ऑल्टो और जेके0एके 5854 शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि डीसी कार्यालय होने के चलते कामकाज से आने वाले लोगों सहित स्टाफ कर्मी वाहनों को खड़ा करते हैं। रोजाना यहां पर वाहनों की संख्या अधिक रहती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें