फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी सरकार का एक साल, नाकामियों का पुलिंदा'

Fri, 22 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विचार विभाग कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गिरजा व्यास ने मोदी सरकार की एक साल की नाकामियों को गिनाया। शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यूपीए सरकार के दस साल और नरेंद्र मोदी के एक साल के कामकाज से कुछ तुलनात्मक आंकड़े पेश किए।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार को दस में महज एक नंबर ही दिया। कहा मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कहा कि मोदी सरकार एक साल में देश के लिए कुछ नहीं किया। किसानों को फसलों का उचित समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा है। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का उचित मुआवजा भी नहीं मिला। खाद और यूरिया के लिए किसान तरस गए। कृषि बजट में कटौती की गई। किसानों की जमीन उद्योगों को देने के लिए अध्यादेश लाया गया है।

इस बिल के विरोध में कांग्रेस राज्यसभा और लोकसभा में लगातार आवाज उठा रही है। सरकार के मंत्री और सांसद किसान विरोध बयान दे रहे हैं। यह देश के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति है। प्रधानमंत्री अभी चुनावी जुमले से बाहर नहीं निकल पाए हैं। सरकार बनने के बाद से मोदी केवल विदेश दौरे ही कर रहे हैं।
विज्ञापन


देश की जनता एक साल में ही दुखी हो गई है। उन्होंने यूपीए सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। आरोप लगाया कि मोदी सरकार कांग्रेस शासित प्रदेशों से भेदभाव कर रही है। उनके बजट में कटौती कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू भी मौजूद रहे।

रॉबर्ट वाड्रा पर सवाल को टाल गईं गिरिजा- डा. गिरजा व्यास रॉबर्ट वाड्रा पर सवालों को टाल गईं। उनसे सवाल किया गया कि हरियाणा की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भी सरकारी जमीन रॉबर्ट वाड्रा को दे दी। अब प्रदेश की भाजपा सरकार जांच कर रही है। इस पर वह कुछ नहीं बोलीं। महज चंद सवालों का जवाब देकर उठ गईं। यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल में देश के किन-किन राज्यों में कितने किसानों ने आत्महत्या की, इसका भी आंकड़ा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें