फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती का ऐलान, मुख्यधारा में लाए जाएंगे पूर्व आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत की सत्ता संभालने के तीसरे ही दिन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पुलिस महानिदेशक को पूर्व और जेल से छूटे आतंकियों के पुनर्वास के लिए पुख्ता योजना बनाने के निर्देश जारी किए। पहली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक मामलों के बंदियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी पुलिस महानिदेशक को आदेश जारी किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक के दौरान कहा कि आत्म समर्पण कर चुके और जेलों से सजा काट कर रिहा हुआ आतंकियों को मुख्यधारा में लौटने का मौका दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा को पुलिस विभाग में संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए सही लोगों को अहमद जिम्मेदारियां सौंपने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने लोगों को उनके काम और कौशल प्रदर्शन के लिहाज से भूमिकाएं देने की बात कही। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य से बहार हेल्पलाइन और कालसेंटर स्थापित करने के भी निर्देश दिए ताकि प्रदेश के बाहर रह रहे लोगों की मदद की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस पर विश्वास करें न कि उनका खौफ हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश के लोगों और विशेषतौर पर विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि सरकार उनकी हर समस्या में उनके साथ है। मुफ्ती ने पुलिस महानिदेशक को पुलिस विभाग ऐसे इलाकों के लोगों की स्पाट भर्ती करने के भी निर्देश दिए जहां के बहुत कम लोग पुलिस में हैं। मुफ्ती ने कहा कि वे चाहते हैं कि सभी क्षेत्रों के लोगों को लगे कि सरकार और शासन में उनकी हिस्सेदारी है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि लोगों को पासपोर्ट मिलने में होने वाली देर से भी अवाम में गुस्सा है। उन्होंने पुलिस विभाग को वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाने के भी निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हज पर जाने वाले सभी लोगों के पासपोर्ट एवं अन्य यात्रा संबंधी दस्तावेज उन्हें हज पर रवाना होने से पहले ही उपलब्ध हो जाने चाहिए और इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।

इसके साथ ही मुफ्ती ने डीजीपी को पुलिस और अवाम के रिश्तों में सुधार लाने के निर्देश जारी किए ताकि लोग पुलिस पर विश्वास कर सकें न कि उनमें पुलिस का खौफ हो। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम लोगों को सुरक्षा देना है न कि असुविधा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में पुलिस द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें