फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईएएस शाह फैसल श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएसए के तहत हिरासत में, जा रहे थे इस्तांबुल

Wed, 14 Aug 2019 07:47 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • आईएएस से नेता बने शाह फैसल पुलिस हिरासत में
  • विदेश जाते वक्त आईजीआई हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया
  • घर में रहेंगे नजरबंद
विज्ञापन
पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल को बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से वापस कश्मीर भेज दिया गया और श्रीनगर पहुंचने पर उन्हें पीएसए (जन सुरक्षा अधिनियम) के तहत हिरासत में ले लिया गया। 

विज्ञापन




अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शाह फैसल इस्तांबुल जाने वाले थे। उन्हें बुधवार को सुबह हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें श्रीनगर भेज दिया गया जहां उतरते ही उन्हें पीएसए के तहत फिर से हिरासत में लिया गया। 

मालूम हो कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद शाह फैसल ने कहा था कि कश्मीर में अप्रत्याशित बंद चल रहा है और उसकी 80 लाख की आबादी कैद कर ली गई है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। 
विज्ञापन


गौतरलब है कि जम्मू कश्मीर के पूर्व आईएएस अधिकारी फैसल ने अपने पद से इस्तीफा दे कर एक नयी राजनीतिक पार्टी जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट गठित की है, और वह इसके अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें