फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद के आरोपियों को पुलिस ने किया ढेर, जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी बोले- वेल डन बॉयज

Fri, 06 Dec 2019 11:12 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी डॉ. एसपी वैद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेलंगाना के हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ने चारों आरोपियों की मौत की पुष्टि की है। इस घटना के बाद लोग हैदराबाद पुलिस को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी डॉ. वैद ने भी एक ट्वीट कर पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा- वेल डन बॉयज।
विज्ञापन

 

जिस जगह पीड़िता को जलाया वहीं हुए ढेर

पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने ठीक उसी जगह पर मार गिराया है जहां उन्होंने पीड़िता के साथ दरिदंगी की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करते हुए रोकने के लिए गोली चलाई। जिसमें उनकी मौत हो गई।

सुबह तीन से छह बजे के बीच मारे गए आरोपी

तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही भगवान ने उन्हें सजा दे दी। आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया। उन्होंने दावा किया है कि आरोपी पुलिस से हथियार लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे।

सायबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा कि आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशावुलू शादनगर के चटनपल्ली में पुलिस मुठभेड़ में आज सुबह मारे गए। सभी की मौत सुबह तीन बजे से छह बजे के बीच हुई। मैं घटनास्थल पर पहुंच गया हूं और जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।

 

विज्ञापन

अब बेटी की आत्मा को मिलेगी शांति

बता दें कि पुलिस सभी आरोपियों को क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। वहीं हैवानियत की शिकार हुई बेटी के पिता ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चारों आरोपियों को लेकर कहा कि मेरी बेटी की मौत को दस दिन हो चुके हैं। मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें