फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पूर्व डिप्टी CM तारा चंद समेत 17 नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी, वेणुगोपाल ने पार्टी में किया स्वागत

Fri, 06 Jan 2023 01:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली

सार

तारा चंद, पूर्व मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद, पूर्व विधायक बलवान सिंह, नरेश शर्मा, विनोद शर्मा, एमके भारद्वाज समेत 17 नेताओं ने पार्टी का दामन थामा। इस दौरान केसी वेणुगोपाल ने सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के नेताओं ने कांग्रेस का फिर थामा दामन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद समेत 17 नेताओं ने दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, एआईसीसी की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल के समक्ष प्रदेश नेताओं ने पार्टी में वापसी की।

विज्ञापन


तारा चंद, पूर्व मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद, पूर्व विधायक बलवान सिंह, नरेश शर्मा, विनोद शर्मा, एमके भारद्वाज समेत 17 नेताओं ने पार्टी का दामन थामा। इस दौरान केसी वेणुगोपाल ने सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कुछ समय पहले तारा चंद सहित कई वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस से इस्तीफा देकर डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) में शामिल हो गए थे। लेकिन कुछ समय बाद इन नेताओं को डीएपी के खिलाफ काम करने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें