फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी करें, सप्ताहभर जमा होंगे दूरस्थ शिक्षा के फार्म

Thu, 28 Aug 2014 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षा से पीजी कोर्स में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को दोबारा फार्म जारी होने से राहत मिली है। दूरस्थ शिक्षा विभाग ने फार्म जमा करने के लिए सप्ताह भर और समय दिया है। इसके लिए वीरवार को फार्म जारी कर दिए गए। यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित जेके बैंक के काउंटर से एक सौ सत्तर रुपये का भुगतान कर ब्रोशर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन


फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाए जाने की खबर पाकर सुबह से विद्यार्थियों का कैंपस में पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर दो बजे तक काफी ब्रोशर बिक गए। दूरस्थ शिक्षा विभाग के मुताबिक विद्यार्थी अस्सी रुपये की लेट फीस के साथ आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंपस में फार्म खरीदने के लिए कोट भलवाल से आई सीमा भलवाल ने कहा कि विभाग ने दोबारा फार्म जारी कर दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए राहत का काम किया है।

गांधीनगर की प्रकृति शर्मा और परेड की सोनिका गुप्ता ने कहा कि वह किसी कारणों से अपना फार्म नहीं भर पाए थे। सप्ताह भर का समय मिलने अब वह आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनका यह साल बेकार नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें