जम्मू कश्मीर के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार रात राजोरी जिले के पास के हाइवे से सटे जंगलों में एक बार फिर से आग लग गई है। इस महीने में जंगलों में आग की दूसरी घटना है।
रविवार रात राजोरी-जम्मू हाइवे से सटे कल्लार, चत्यार इलाके में जंगलों में अचानक आग भड़क उठी। पहले से ही मुस्तैद वन विभाग के कर्मियों और दमकल विभाग ने आग बुझाने का काम शुरु कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया।
यह आग बाबा गुलाम शाह विवि के कैंपस के बिलकुल नजदीक लगी थी। जिससे कैंपस के जलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। इस नए अग्निकांड में जगलों में भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है।
हालांकि किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह कटरा के जंगलों में आग लग गई थी। जिसे बुझाने के लिए वायुसेना की मदद लेनी पड़ी थी।