फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को सस्ती दरों पर लकड़ी देगा वन विभाग

Sun, 28 Sep 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में प्राकृतिक आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए आवासों को फिर से बसाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच वन विभाग द्वारा जिला रियासी में तबाह हुए घरों के लिए पीड़ितों को सस्ती दरों पर लकड़ी उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि जिला रियासी की पहाड़ियों पर बसे भमाग क्षेत्र में बीते दिनों बारिश के दौरान भारी जानमाल की क्षति पहुंची है। कई लोगों के मकान पुरी तरह मलबे में तबदील हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस हालात का जायजा लेने के लिए जिला रियासी वन अधिकारी डॉ. सेईद नदीम हुसैन, वन संरक्षण अधिकारी डॉ. अर्शदीप सिंह, रेंज अधिकारी राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भमाग क्षेत्र के सरमेधा, सुजनतार, सतोही, पागौरी, टोट, लड्डा, डंगाकोट, चराला कोट, सोखाल घाटी आदि इलाकों का दो दिवसीय दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से विचार करने के बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि वन मंत्री के निर्देश के अनुसार फैसला किया गया है कि जिन लोगों के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें विभाग बिना विभागीय आपैचारिकता के बहुत ही सस्ती दरों पर लकड़ी उपलब्ध करवाएगा ताकि पीड़ितों के फिर से नए आवास बनाए जा सकें। इस संबंध में संबंधित क्षेत्र के सरपंचों और पंचों ने वन विभाग का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें