एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया कि वसखुरा में तैनात सुरक्षा गार्ड तारिक अहमद ने वन विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी को छोड़ने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी है।
गांदरबल जिले के वसखुरा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को वन विभाग के एक सुरक्षा गार्ड और दलाल को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गार्ड विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी को छोड़ने के लिए दलाल के माध्यम से रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
कर्मी की पहचान श्रीनगर के जौनाकूट निवासी तारिक अहमद सोफी व दलाल मोहम्मद यासीन भट्ट के रूप में की गई है। एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वसखुरा में तैनात सुरक्षा गार्ड तारिक अहमद ने वन विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी को छोड़ने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी है।
इस बारे में श्रीनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जांच के लिए टीम का गठन किया और जाल बिछाकर आरोपी गार्ड और उसके साथी दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद हो गई है।