फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नौकरी मामले में वन विभाग शामिल नहीं

Sat, 14 Mar 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के पक्का डंगा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामने आए फर्जी नौकरी मामले में वन विभाग का कोई अधिकारी शामिल नहीं है। पहले पुलिस की नजर में विभाग के कई अधिकारियों के शामिल होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब पुलिस का कहना है कि इसमें वन विभाग को कोई अधिकारी शामिल नहीं है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि करीब दो महीने पहले 38 लोग पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में शिकायत लेकर पहुंच गए थे। इसमें लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने वन विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये लिए और नियुक्तियां फर्जी निकलीं। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

शुरुआती जांच में पाया गया कि इसमें वन विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। बड़े पदों के अधिकारियों के शामिल होने की बात सामने आई, लेकिन अब मामला कुछ सामने आया है। नियुक्तियों में इस्तेमाल किया गया कागज वन विभाग का था, किए गए हस्ताक्षरों को जांच के लिए एफएसएल भेजा था, इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई।
विज्ञापन


डीएसपी परबीत सिंह का कहना है कि नियुक्तियों पर किए गए हस्ताक्षर वन विभाग के किसी अधिकारी के नहीं। यह हस्ताक्षर स्कैन किए गए थे। वन विभाग ने पुलिस को साफ तौर पर बोल दिया कि हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में किसी को मुख्य आरोपी नहीं माना है।
विज्ञापन


तीन लोगों से पहले पूछताछ हुई थी और अब एक और से पूछताछ की जा रही है। दो महीने में मुख्य आरोपी सामने नहीं आए हैं और न ही इसका चालान पेश हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें