फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी विवि में विदेशियों को भी मिलेगा दाखिला

Sat, 22 Nov 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में उपलब्ध ढांचे की समीक्षा करना आवश्यक है। टीचिंग और रिसर्च के लिए नए स्कूल खोलने के लिए भी एक प्लान की जरूरत है। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी की 22वीं एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में राज्यपाल एनएन वोहरा ने विश्वविद्यालय के ढांचे को मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के उपकुलपति सुधीर जैन बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे। राज्यपाल ने जैन से कहा कि विश्वविद्यालय में होने वाली सभी परीक्षाएं समय पर होनी चाहिए। इस पर सख्ती से अमल हो। साथ ही वक्त पर डेटशीट निकले। इसी तरह परिणाम भी समय पर घोषित किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

अलुमनाई सेल के गठन करने का सुझाव भी राज्यपाल ने दिया, ताकि स्टूडेंट्स अपनी सफलता को अन्य स्टूडेंट्स के साथ शेयर कर सकें। विश्वविद्यालय में एकेडमिक स्टाफ कालेज स्थापित करने के लिए वीसी को यूजीसी में बात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी की जाएं।
विज्ञापन


टेक्नोलॉजी बिजनेस इनकुबेशन सेंटर, नैनो टेक्नोलॉजी सेल और एनआरआई और विदेशी छात्रों के दाखिलों को भी मंजूरी दी गई। एमए इकनामिक्स के पांच वर्ष के कोर्स को भी हरी झंडी दी गई। इसके अलावा परिसर में बसोहली ब्याज होस्टल और आवासीय क्वार्टरों के निर्माण को पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें