फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों को भाने लगे जम्मू के विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू को अब उच्च शैक्षणिक स्तर पर विदेशों में भी पहचान मिलने लगी है। जम्मू विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग से पांच विदेशी विद्यार्थी जहां पीएचडी कर चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (चट्ठा) जम्मू में तीन विदेशी विद्यार्थी कृषि के उच्चस्तरीय अध्ययन से जुड़े हुए हैं। ऐसे में जम्मू को उच्च शिक्षा जगत में अपनी खास पहचान मिलने लगी है।

जानकारी के मुताबिक जम्मू यूनिवर्सिटी के बौद्ध अध्ययन विभाग में पांच विदेशी विद्यार्थियों ने शोधकार्य में कामयाबी हासिल की है, जिनमें तीन थाईलैंड के विद्यार्थी पीएचडी हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

वियतनाम और बर्मा के छात्र भी कर रहे शोध

जबकि वियतनाम का एक शोध छात्र की पीएचडी शोध प्रबंध जमा हो चुका है और वाइवा होना बाकी है। वहीं, म्यांमार (बर्मा) के एक विद्यार्थी ने पीएचडी की उपाधि हासिल की है।

इस संबंध में जम्मू विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग के एचओडी डा. वैद्यनाथ लाभ ने बताया कि पांच विदेशी विद्यार्थियों ने जम्मू यूनिवर्सिटी के बौद्ध अध्ययन विभाग में शोध किया है।

जिससे जम्मू को ही नहीं, इस यूनिवर्सिटी को अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिल रही है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने में शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं तकनीकी यूनिवर्सिटी जम्मू भी शुमार है, जहां कृषि क्षेत्र में तीन विदेशी विद्यार्थी कृषि एवं तकनीक की शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

नामीबिया और अफगानिस्तान के छात्र भी अध्ययनरत

इनमें से एक अफ्रीका के नामीबिया की रहने वाली छात्रा है, जबकि दो अफगानिस्तान के छात्र हैं। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान के दो छात्र वर्ष-2014 शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेकर कृषि अध्ययन में जुटे हैं।

जिनमें एमएससी एग्रीकल्चरल इकनामिक्स एवं दूसरा छात्र प्लांट ब्रीडिंग एंड जीनेटिक्स विषय पर अध्ययन कर रहे हैं। पिछले साल वर्ष-2013 शैक्षणिक सत्र में बैचलर आफ वेटरनरी साइंस में अध्ययन करने के लिए नामीबिया की टी शीवोलो आईं तथा अध्ययनरत हैं।

जबकि वर्ष-2014 शैक्षणिक सत्र में मोहम्मद जफर एग्रीकल्चरल  इकनामिक्स विषय एवं रोहुल्लाह ने प्लांट ब्रीडिंग और जिनेटिक्स विषय में एमएससी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें