फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंक के मुंह पर तमाचा, फुटबॉलर से लश्कर आतंकी बने माजिद ने किया सरेंडर

Fri, 17 Nov 2017 10:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा बलों को दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक फुटबॉलर से लश्कर आतंकी बने युवा ने आज सुबह सीओ 1 आरआर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आपको बता दें कि माजिद इरशाद खान जो कि जिले स्तर का फुटबॉलर था उसने मंगलवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन


जिसके बाद से उसके पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। हालांकि कल एसपी वैद ने भी एक खिलाड़ी के आतंकी संगठन से जुड़ने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। बताया जा रहा है कि माजिद खान जिला स्तर का एक अच्छा फुटबाल खिलाड़ी था।

जब माजिद ने लश्कर से जुड़ने का एलान किया तो परिवार और दोस्त हैरान रह गए। गौरतलब है कि 10 नवंबर को माजिद खान ने एके-47 के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर के युवाओं ने आतंकी संगठनों का दामन थामा है। पिछले ढाई महीने में करीब 31 नौजवान आतंकी संगठनों में शामिल हुए हैं। हाल ही में अनंतनाग का रहने वाला माजिद खान आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा है। #FLASH: Anantnag's 20-year-old footballer who joined LeT recently, has surrendered before security forces in Kashmir (File pic) pic.twitter.com/1RdgVaH0SH — ANI (@ANI) November 17, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें