फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बस में खाना बना रहा था कंडक्टर, सिलेंडर लीक होने से लगी थी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही बरतने पर कंडक्टर और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सोमवार को जम्मू बस स्टैंड पर बसों में लगी आग मामले की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। आग लगने का कारण बस में एलपीजी गैस लीकेज थी। बताया जा रहा है कि बस का कंडक्टर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बस में ही खाना पका रहा था। इसके लिए उन्होंने एक छोटा सिलिंडर जला रखा था। सिलिंडर की गैस लीक होने की वजह से आग लग गई।
विज्ञापन

आग लगते ही दोनों किसी तरह बस से बाहर निकल गए। दरअसल, उस समय काफी तेज हवा चल रही थी। इस वजह से आग तेजी से बस में फैल गई जिसने अपने साथ खड़ी एक और बस को भी चपेट में ले लिया। फिलहाल थाना बस स्टैंड की पुलिस ने बस कंडक्टर और उसके साथी के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है। बता दें कि सोमवार रात को यह हादसा पेश आया था। मौके पर 20 से 30 बसें खड़ी थीं। यदि बसों में लगी आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह अन्य बसों को भी अपनी चपेट में आ सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें