फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू आने वाली ट्रेनों पर कोहरे की मार, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के चलते ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को सात ट्रेनें एक से चार घंटे की देरी से जम्मू पहुंची।
विज्ञापन


इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम का देखकर लगता है कि यह परेशानी आगे भी इसी तरह से बनी रहेगी।

रविवार को सबसे अधिक देरी से पहुंचने वाली ट्रेन टाटा नगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस और कानपुर एक्सप्रेस थी। वाराणसी-बेगमपुरा एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से जम्मू पहुंची। इसके चलते यह जम्मू से डेढ़ घंटा की देरी से रवाना हुई।

रविवार दोपहर 3.40 बजे बेगमपुरा एक्सप्रेस जम्मू से रवाना हुई। ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। कोहरा रेलवे और यात्रियों के लिए परेशानियां बढ़ाता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन हुई हैं लेट

ट्रेन का नाम पहुंचने का समय लेट

जम्मू तवी एक्सप्रेस सुबह 8.35 2.00 घंटे

झेलम एक्सप्रेस सुबह 10.05 1.15 घंटे

अर्चना एक्सप्रेस सुबह 10.30 2.07 घंटे

बेगमपुरा एक्सप्रेस सुबह 11.25 1.44 घंटे

कानपुर एक्सप्रेस सुबह 11.50 3.14 घंटे

टाटानगर जम्मू तवी दोपहर 2.10 3.19 घंटे

मालवा एक्सप्रेस शाम 4.10 1.50 घंटे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें