फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में छाया कोहरा, घाटी में खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में शुक्रवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। मंदिरों का शहर जम्मू कोहरे की चादर में लिपटा रहा तो घाटी में तेज धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


घाटी में दिन का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है, लेकिन बर्फीली हवाओं से सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे आ गया है।

कश्मीर शीतलहर की चपेट में है। उत्तर भारत में कोहरे से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। कोहरे से जम्मू एयरपोर्ट पर सुबह कई उड़ानें देरी से पहुंचीं। दोपहर बारह बजे के बाद ही हवाई सेवा पूरी तरह से बहाल हो पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन

माइनस 12.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा कार‌ग‌िल

इस बीच कारगिल न्यूनतम माइनस 12.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। लेह माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी राज्य के तीनों खित्तों में मौसम खुश्क रहेगा।

जम्मू में शुक्रवार की सुबह को इस सीजन में पहली बार कोहरा पड़ा। दोपहर बारह बजे तक पूरा शहर कोहरे की चपेट में रहा। दृश्यता कम होने से वाहनों के पहिए थम गए। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। घाटी में मौसम साफ रहने से ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री चढ़कर 12.0 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें