फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान और ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे की मार

Mon, 22 Dec 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण विमान और ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ने लगा है। कोहरे के कारण जम्मू में अपने निर्धारित समय से कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे मुसाफिरों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा। इसी तरह कई फ्लाइट्स भी रद्द हुई हैं।
विज्ञापन


जम्मू पहुंचने वाली तमाम फ्लाइट्स लेट रहीं। एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार शाम को जम्मू से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी, जबकि अन्य तमाम फ्लाइट्स एक से दो घंटे लेट रहीं। इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

सोमवार को हावड़ा से चलने वाले हिमगिरि एक्सप्रेस जम्मू में साढ़े नौ घंटे देरी से पहुंची, जिससे यात्री काफी परेशान रहे। जम्मू में हिमगिरि के पहुंचने का सही समय दोपहर 12:25 बजे है। पुणे से चलने वाली झेलम एक्सप्रेस ट्रेन सात घंटे देरी से जम्मू पहुंची।
विज्ञापन


जिसका जम्मू में पहुंचने का निर्धारित समय सुबह दस बजे है, जबकि इंदौर से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के भी सात घंटे के करीब देरी से जम्मू में पहुंचने की उम्मीद बताई गई, जबकि इसका जम्मू में पहुंचने का सही समय दोपहर बाद 4:05 बजे है।

वहीं, वाराणसी से जम्मू तक आने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस भी लगातार हर दिन देरी से पहुंच रही है। सोमवार को जम्मू में पांच घंटे देरी से बेगमपुरा ट्रेन पहुंची, जिसका जम्मू में पहुंचने का सही समय सुबह 11:25 बजे है। सोनपुर से जम्मू तक चलने वाली मौर्य ध्वज एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से जम्मू पहुंची।

जम्मू में मौर्य ध्वज के पहुंचने का सही समय सुबह 11:50 बजे है, जबकि राउरकेला से जम्मू आने वाली टाटा मूरी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से जम्मू में पहुंची, जिसका जम्मू में पहुंचने का सही समय दोपहर बाद 2:10 बजे है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक जम्मू अश्विनी कुमार का कहना है कि जम्मू में घंटों देरी से पहुंचने का कारण कोहरा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें