मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के विद्यार्थियों से अपील की हैं कि वह पढ़ाई पर ही अपना ध्यान केंद्रित करें और बड़े मुद्दे बुजुर्गों पर छोड़ दे। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर के लोगों को शांति को या हिंसा को चुनना होगा। लोगों को चुनना होगा कि उन्हें पत्थर मारने है, युवा सैन्य अधिकारी की हत्या करनी है। बैंक या पुलिस के कर्मियों का मारना है, बैंक और हथियार लूटने है या शांति और आपसी भाईचारा बनाकर कश्मीरियत को नहीं भूलना है।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में रविवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान लोगों व पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी हमारे बच्चे है। वह स्कूल में पढ़ रहे हो या नहीं। उन्हें लगाता हैं कि बच्चे समझदार है। वह चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का। उन्होंने खुद का साबित किया है।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से किसी भी बुरी नजर कश्मीर की सुंदर वादी और लोगों को लग गई है। उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों से अपील की कि वह विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को प्रेरित करें। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मूलवूत सुविधाओं बिजली, पानी, सिंचाई और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि वह मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को यकीनी बनाए। उन्होंने अनंतनाग मेडिकल कालेज के जारी निर्माण कार्य को भी देखा। 139 करोड़ की राशि से बन रहे कालेज का निर्माण कार्य अगले साल पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने ताकिया बेहराम शाह का दौरा कर पुल के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। इस दौरान कई प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्याएं बताई।