फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जम्मू तवी रन मैराथन को फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने झंडी दिखाकर किया आगाज

Sun, 07 Oct 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू तवी रन मैराथन को ध्वज दिखाकर फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने किया आगाज - फोटो : संजय गुप्ता
विज्ञापन
जम्मू तवी रन मैराथन का रविवार सुबह साढ़े छह बजे से आगाज हुआ। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने गुलशन ग्राउंड से झंडी दिखाकर मैराथन को शुरू करवाया। आयोजक सुदेश राम कृष्ण ट्रस्ट की तरफ से जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सरदार मिल्खा सिंह ने जम्मू के वुशु खिलाड़ी सूर्य भानू प्रताप सिंह के एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने पर खुशी जताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से खेलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस प्रतिभाओं को खुद को साबित करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहना चाहिए। जो खिलाड़ी भी नशे की लत लगाते हैं उनका जीवन खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मिल्खा सिंह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस तरह गरीबी से जूझते मेहनत करते हुए आगे बढ़ा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि लड़ाई से कुछ नहीं निकलता। भारत और पाकिस्तान को सीख लेनी होगी। भारत हर क्षेत्र में पाकिस्तान से बहुत आगे है। यहां और पाकिस्तान में जमीन आसमान का फर्क है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह देश से गरीबी हटाना चाहते हैं और विभिन्न देशों से संबंध में सुधार लाने की तरफ कदम उठा रहे हैं। इस अवसर पर जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज धर, सुदेश राम कृष्ण ट्रस्ट के करुणेश, रणजीत कालरा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में मिल्खा सिंह के नाम से एथलेक्टिस अकादमी बनाओ

जम्मू कश्मीर एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान सुनील महाजन ने सरदार मिल्खा सिंह के समक्ष जम्मू में एथलेटिक्स में ट्रैक के अलावा अन्य कमियों को उजागर किया। समस्याओं को सुनने के बाद मिल्खा सिंह ने कहा जम्मू में मिल्खा सिंह के नाम से एथलेटिक्स अकादमी खोलों। केंद्र से लेकर स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया से जो भी बन पड़ेगा वह करेंगे। उन्होंने कहा देश के अलावा विदेशों में भी जम्मू-कश्मीर के युवाओं को देश का नाम रोशन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें