फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कास्ट को बाढ़ में लगा 25 करोड़ का झटका

Sat, 27 Sep 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को शेर-ए-कश्मीर एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नालाजी यूनिवर्सिटी, जम्मू में डायरेक्टर जनरल आईसीएआर (इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च) तथा भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के डिपार्टमेंट आफ एग्रीकल्चर एजूूकेशन एंड रिसर्च (डीएआरई) के सचिव डा. एस अय्यपन ने दौरा किया।
विज्ञापन


इस दौरे के दौरान उन्होंने बाढ़ से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में हुई क्षति के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा मौके पर ही डीजी को पच्चीस करोड़ के हुए कुल नुकसान की फाइल सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी में हाल ही में आई बाढ़ से ढांचागत सुविधाओं पर व्यापक असर, उपकरण, एक्सपेरिमेंटल फार्म्स, विद्यार्थियों को प्राप्त सुविधाओं पर असर एवं रिसर्च मैटेरियल को हुए नुकसान की जानकारी हासिल की।

डा. अय्यपन राज्य के अपने एक दिवसीय दौरे पर रहे, जिस दौरान जम्मू एवं कश्मीर में स्थित कृषि विश्वविद्यालयों का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्कास्ट के कुलपति डा. पीके शर्मा डा. अय्यपन के साथ थे, जिन्होंने जम्मू के चट्ठा आरएस पुरा कैंपस में हुई बाढ़ से तबाही के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें