मानसून सीजन की शुरुआत में ही मूसलाधार बारिश से चिनाब दरिया और तवी नदी वीरवार को उफान पर रही। इससे आसपास की बस्तियों के लोगों को सितंबर 2014 की बाढ़ और नुकसान के जख्म हरे हो गए।
चिनाब दरिया में जल स्तर तीस फुट तक रहा, जबकि मंदिरों की नगरी की लाइफ लाइन तवी में भी जल स्तर 11 फुट तक रिकार्ड किया गया। चिनाब में खतरे का निशान 33 फुट तो तवी में 14 फुट पर होने पर अलर्ट घोषित कर दिया जाता है।
ऊपरी इलाकों में हुई बारिश से तवी सुबह से ही उफान पर रही। सुबह सात बजे तवी में जल स्तर दस फुट तक पहुंच चुका था। जो कि 11 बजे 11 फुट पर जा पहुंचा। इससे प्रशासन भी सतर्क हो गया। बहरहाल इसके बाद जल स्तर कम होना शुरू हो गया और शाम छह बजे तवी में जल स्तर छह फुट के करीब था।