फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके में अब BSNL प्रीपेड लैंडलाइन सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब हर महीने शुल्क भुगतान करने की चिंता से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


साल के अंत तक भारत संचार नगर निगम लिमिटेड रियासत में प्रीपेड लैंडलाइन सेवा शुरू करेगा। निगम की नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क योजना के तहत यह सेवा शुरू होगी।

बीएसएनएल के जम्मू जोन के महाप्रबंधक अतुल शर्मा ने बताया कि अभी इस सुविधा को शुरू करने के लिए ढांचा स्थापित करने की आवश्यकता है। निगम इस पर काम कर रहा है। साल के अंत तक ढांचा विकसित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

लैंडलाइन नंबर पर प्रीपेड जैसा र‌िचार्ज

संभव है कि नए वर्ष में यह सेवा लोगों के बीच होगी। सुविधा के तहत लैंडलाइन उपभोक्ताओं को प्रीपेड मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना पड़ेगा। जब बैलेंस नहीं होगा तब भी फोन बंद नहीं होगा और इनकमिंग चलती रहेगी।

मौजूदा समय में लैंडलाइन उपभोक्ताओं को प्लान के हिसाब से हर महीने तय रेंट देना पड़ता है। फोन का इस्तेमाल हो या न हो, मासिक बिल का भुगतान करना ही पड़ता है।

लेकिन प्रीपेड लैंडलाइन सेवा से उपभोक्ताओं की यह परेशानी खत्म हो जाएगी। बहरहाल, अभी इसके लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

जनरल मैनेजर मोबाइल एके मिश्रा ने बताया कि जम्मू की दस लोकेशन पर वाई-फाई की सुविधा बहुत जल्द मिलेगी। मिश्रा ने बताया कि बहुत जल्द खराब मोबाइल नेटवर्क की समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें