फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में, लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Fri, 08 Feb 2019 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
देह व्यापार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शहर के डिग्याना इलाके की रहने वाली पांच महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। बताया कि एक घर के पास देह व्यापार चल रहा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने अपना एक कर्मचारी भी ग्राहक बनाकर घर में भेजा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घर में मौजूद पांच महिलाओं को डिग्याना पुलिस चौकी लाया गया। गांधी नगर की एसडीपीओ, डिग्याना क्षेत्र के कारपोरेटर भी मौके पर पहुंचे। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। अभी इसमें कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। 

कुछ दिन पहले नई बस्ती में इसी तरह से कुछ महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में पकड़ा गया था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के पास लगातार देह व्यापार चलने की शिकायतें आ रही थीं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें