फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांचिंग पैड पर 60-70 आतंकी घुसपैठ की फिराक में सक्रिय

Tue, 03 Oct 2017 12:07 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर में एलओसी के उस पार लांचिंग पैड पर 60-70 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं। 19 डिव बारामुला के जीओसी आरपी कलीता के अनुसार आतंकियों की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी गई है। घुसपैठ की किसी भी कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


गुलमर्ग से नौगाम सेक्टर तक की जिम्मेदारी संभाल रहे कलीता ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि घुसपैठ के दौरान आतंकी कयूम नजर को मार गिराना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि वह एक पुराना आतंकी था जिसका नेटवर्क बहुत मजबूत था।

उसे सोपोर और आस-पास के इलाकों में आतंकवाद की जड़ों को मजबूत करने के लिए भेजा गया था लेकिन उससे पहले ही उसे ढेर कर दिया गया। कयूम नजर को मार गिराने से पूर्व सेना द्वारा उड़ी  सेक्टर में जैश के चार फिदायीनों को मार गिराया गया था जो सेना के कलगई यूनिट को निशाना बनाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें