फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम: कुलगाम में आतंकियों के पांच मददगार गिरफ्तार, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड बरामद

Wed, 07 Oct 2026 09:40 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम

सार

सुरक्षाबलों ने बुधवार को पांच आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनसे दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 40 गोलियां और तीन हैंड ग्रेनेड बरामद हुए है। यह आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका है।
विज्ञापन
पकड़े गए आतंकियों के मददगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उसके मददगार नेटवर्क के खिलाफ जारी मुहिम के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल मिली है। सुरक्षाबलों ने बुधवार को कुलगाम में पांच आतंकी मददगारों को (ओजीडब्ल्यू) गिरफ्तार किया है। इनसे 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 40 राउंड (9एमएम) और 3 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुलगाम पुलिस, 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन ने खुफिया सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के खेरवन चद्दर इलाके में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी संगठनों के पांच मददगारों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए ओजीडब्ल्यू में तजम्मुल हुसैन मीर निवासी गुफबल, रहमत अली नाइकू निवासी खेरवन, तहरीम अहमद भट निवासी खेरवन, मंजूर अहमद भट निवासी खेरवन चद्दर और किफायत अहमद डार निवासी मलताल्हामा, कुलगाम शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों की समय रहते कार्रवाई से क्षेत्र में शांति भंग करने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है। इतनी बड़ी मात्रा में असलाह की बरामदगी और गिरफ्तारियां इलाके में सक्रिय आतंकी नेटवर्क और ओजीडब्ल्यू ईकोसिस्टम को करारा झटका है। कुलगाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें