मंगलवार को चिनैनी पुलिस स्टेशन के तहत गांव बश्ट के पास एक आटो खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें चिनैनी के सीएचसी ले जाया गया, जहां से एक की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को बश्ट से चल्याड़ की ओर जा रहा छोटा हाथी(आटो) जब बश्ट से थोड़ी दूर पहुंचा, तो चालक नियंत्रण बैठा।
इससे आटो खाई में जा गिरा और वहां नाले तक पहुंच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत खाई में उतरकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वहां से घायलों को चिनैनी के सीएचसी ले जाया गया।
यहां से एक घायल की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में रवि कुमार(29) निवासी चम्पयाड़ी, यशपाल(27) निवासी चलयाड़, राकेश कुमार(30) निवासी बश्ट, परवेज हुसैन(22) निवासी बश्ट व अनिल कुमार(30) निवासी चम्पयाड़ी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।