फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में देश की सेवा के लिए भर्ती होने आए युवाओं पर थी आतंकी हमले की साजिश, पांच OGW गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2019 10:10 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों ने सोमवार को आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पांच ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार कर आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। मॉड्यूल में शामिल एक ओजीडब्ल्यू को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह इलाके में चल रही एसपीओ भर्ती रैली को निशाना बनाने के लिए ग्रेनेड के साथ पहुंचा था। उसकी निशानदेही पर सोपोर व बारामुला में छापा मारकर चार अन्य को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


सूचना के आधार पर सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स, बारामुला पुलिस और सीआरपीएफ की 53 बटालियन द्वारा बारामुला रेलवे स्टेशन के आसपास ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान लश्कर के ओजीडब्ल्यू उमर को गिरफ्तार किया गया। ज्वाइंट इंट्रोगेशन सेंटर (जेआईसी) में पूछताछ में पता चला कि वह लश्कर के मॉड्यूल का हिस्सा है, जिसे सुरक्षा बलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसने मॉड्यूल में सक्रिय अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी। 

इस सूचना के बाद विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर चार अन्य ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार किए गए। इनकी पहचान बासित, सकलेन मुश्ताक, बाबर और जहांगीर के तौर पर हुई है। ये सभी बारामुला रेलवे स्टेशन के पास चल रही एसपीओ की भर्ती को निशाना बनाने की फि राक में थे। बारामुला के एसएसपी ने बताया कि उमर लश्कर के लिए ओजीडब्ल्यू के तौर पर काम कर रहा था। वह भर्ती वाले स्थान पर और तीन लड़कों को गाड़ी में लेकर पहुंचा था। इन तीनों की भूमिका के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक गिरफ्तार लश्कर के ओजीडब्ल्यू  

  • 7 नवंबर : लश्कर के दो ओजीडब्ल्यू पकड़े गए
  • 3 नवंबर : लश्कर के तीन ओजीडब्ल्यू हत्थे चढ़े 
  • दो नवंबर : लश्कर आतंकी दानिश चन्ना गिरफ्तार 
  • 3-4 सितंबर : लश्कर के सात ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें