फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक धर्म गुरु कर रहे भाजपा का प्रचार

Sat, 29 Nov 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अपने मिशन 44 प्लस के लिए हर रणनीति को बनाने में जुटी है। कश्मीर घाटी में भारतीय जनता पार्टी अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए प्रमुख इस्लामिक धर्म गुरुओं और धर्म उपदेशकों का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन


विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केवल श्रीनगर में ही पांच ऐसे इस्लामिक धर्म गुरु और धर्मोपदेशक हैं, जिनको भाजपा में शामिल किया गया है सिर्फ इसी उद्देश्य के साथ कि भाजपा कश्मीर घाटी में अपनी पकड़ मजबूत करे और चुनाव में उसे लाभ मिले।

भारतीय जनता पार्टी के स्टेट वाइस प्रेसीडेंट और कश्मीर प्रभारी अरोड़ा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कई धर्म गुरु और धर्मोपदेशक भाजपा में शामिल हुए हैं। अभी भी कई ऐसे हैं जो शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें