फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से निक्की तवी के किनारे पांच मकान ढहे, पांच कुल्ले बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू समेत पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश से बुधवार को निक्की तवी का जलस्तर बढ़ गया। इससे नदी के किनारे बनाए पांच घर ढह गए। गुज्जरों के पांच कुल्ले भी तेज बहाव में बह गए। इतना ही नहीं, कई किसानों की सब्जियों और धान की फसल भी बह गई है।
जम्मू में बारिश सुबह नौ बजे आरंभ हुई थी। करीब 12 बजे तक बारिश जारी रही। जावेद नगर में निक्की तवी के किनारे रहने वाली फातिमा ने बताया कि सुबह आठ बजे से उनका कुल्ला बह गया। इसके बाद भी जलस्तर और बढ़ा। पास के मकान भी नदी में समा गए। जैसे ही जलस्तर बढ़ा तो लोग सुरक्षित जगह पर चले गए। इससे जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

फारुक ने बताया है कि उनका भी मकान बहा है। चार और लोगों के मकान बहे। सबसे अधिक तबाही सुबह पौने 11 बजे हुई। शाम तक नदी का जलस्तर बढ़ा रहा। इन लोगों का यह भी कहना है कि बीते 10 साल से उनके मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। प्रशासन की ओर से कोई नहीं आता है। न ही मुआवजा मिलता है।
बारिश से शहर में गलियों, सड़कों और प्रमुख चौकों में पानी भर गया। इससे पैदल राहगीरों और लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। बारिश थमने के बाद भी जलभराव रहा। अखनूर रोड पर बख्शी नगर मोड़ के आगे पानी काफी भर गया। अखनूर फ्लाईओवर क्षेत्र में भी हालत ऐसी ही रही।

नालियां रहीं ओवरफ्लो
ज्यूल चौक के पास सड़क पर बारिश के दौरान नालियां ओवरफ्लो हुईं। सड़क किनारे पानी भर गया। इस दौरान दुकानदारों को अवरुद्ध नालियों को खोलते देखा गया। शहर के पनामा चौक, गोल मार्केट, गांधी नगर, महेशपुरा चौक सहित अन्य चौकों में भी बारिश के दौरान पानी भरा रहा।

लगा रहा जाम
बारिश के दौरान अखनूर रोड पर बख्शी नगर मोड़ और भगवती नगर चौक पर जाम लगा। वाहन चालकों को पांच मिनट के सफर में 20 मिनट लग गए। ज्यूल चौक में शाम तक जाम की स्थिति रही। पनामा चौक सहित अन्य चौकों में भी जाम बारिश के कारण रहा। कुंजवानी-सतवारी मार्ग पर भी लोग जाम से परेशान रहे।
विज्ञापन


नालों की सफाई का चला काम
बारिश के बाद शहर के प्रमुख नाले कृष्णा नगर, बस स्टैंड, शास्त्री नगर और त्रिकुटा नगर में मलबा हटाने पर काम शुरू हुआ। नालों से मलबा हटाया गया। बारिश के दौरान इन इलाकों के नालों में मलबा भर जाता है जिससे ये उफनाने लगते हैं। बारिश थमने के बाद सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और सफाई की। नालियों में भरा कचरा निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें