पुलवामा में पकड़ी गई मादा तेंदुआ। स्रोत वन विभाग
पिछले दो महीनों से खानगुंड क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने वाली एक मादा तेंदुआ को वन्यजीव नियंत्रण कक्ष, खानगुंड ने बुधवार को पकड़ लिया। वन्यजीव दल ने मंगलवार को उसके शावकों को पकड़ा था।
सभी को शोपियां के रेस्क्यू सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां उनकी आवश्यक चिकित्सा जांच और अन्य औपचारिकताएँ पूरी की जाएँगी। तेंदुआ और उसके शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं। विभाग ने आश्वासन दिया है कि ऑपरेशन के दौरान सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और जानवरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद