फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हिरासत में लिए गए पांच पूर्व विधायक रिहा

Mon, 30 Dec 2019 05:51 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से हिरासत में लिए गए पांच नेताओं को रिहा कर दिया गया है। रिहा किए गए नेताओं में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के दो पूर्व विधायक, नेशनल कांफ्रेंस के दो पूर्व विधायक और एक निदर्लीय विधायक शामिल हैं।  यह सभी नेता राज्य में अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध कर रहे थे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला अब भी हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन


इससे पहले घाटी में रविवार को भी पीडीपी ने जम्मू कश्मीर के राजनीतिक नेताओं की रिहाई की मांग की थी और पार्टी लगातार इस बात को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही थी। पीडीपी की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि मौजूदा हालात ठीक नहीं है और लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। पीडीपी ने इसकी तुलना आपातकाल से कर दी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें