जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सैयद अल्ताफ बुखारी ने गुपकार गठबंधन पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया है। वहीं कश्मीर घाटी में आतंकवादियों का पहाड़ी इलाकों में छिपना या स्थानीय घरों में शरण लेना बीते दिनों की बात हो गई है। सेना और सुरक्षाबलों से बचने के लिए आतंकी घने बगीचों में भूमिगत बंकर बनाते हैं। साथ ही नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर का शनिवार को जम्मू में अंतिम संस्कार किया गया।
जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सैयद अल्ताफ बुखारी ने गुपकार गठबंधन पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया है। कहा कि हम पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) की तरह गिरगिट की तरह रंग नहीं बदलते हैं। मेरा मानना है कि लोगों ने गिरगिट की पहचान कर ली है। अपनी पार्टी के लिए लोगों की पीड़ा को कम करना महत्वपूर्ण है। हम लोगों की तकलीफों को खत्म करना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में आतंकवादियों का पहाड़ी इलाकों में छिपना या स्थानीय घरों में शरण लेना बीते दिनों की बात हो गई है। सेना और सुरक्षाबलों से बचने के लिए आतंकी घने बगीचों में भूमिगत बंकर बनाते हैं। यहां तक कि मौसमी नदियों में बंकर खोदकर रहते हैं। ऐसे ही बंकर बीते साल सितंबर महीने में मिले थे, जिनकी तस्वीरें सामने आने पर लोग हैरान रह गए थे। बंकर कुछ इस तरह बनाए गए थे कि इन पर सुरक्षाबलों की नजर न पड़े। जलस्तर के उतार-चढ़ाव और अचानक आने वाली बाढ़ से प्रभावित घाटी में रामबी अरा के बीच कोई बंकर मिलना सुरक्षाबलों के लिए किसी अचरज से कम नहीं था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........
नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर का शनिवार को जम्मू में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, देवेंद्र राणा समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। वजीर की हत्या से परिवार सदमें में है। प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों में रोष है। वजीर ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन भी थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........
विज्ञापन
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में जुलाई महीने में हुए एक नीतू देवी हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति ने दूसरी शादी करने के लिए अपने भाई और मां के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें सुनियोजित साजिश के तहत तीनों ने महिला का गला घोंट दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को गुज्जर-बकरवाल और गद्दी-सिप्पी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। सिन्हा ने कहा कि सामाजिक समानता की प्रतिबद्धता के साथ हमने पिछले कुछ महीनों में सभी आदिवासी समुदायों को उचित अधिकार देने के लिए कई निर्णय लिए हैं। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार सरकार सोमवार को वन अधिकार अधिनियम के तहत लोगों को उनके अधिकारों को सौंपेगी। जनजातीय समुदायों के विकास के लिए एक व्यापक योजना को लागू करने के लिए सर्वेक्षण किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........