फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पूर्व से बांग्लादेश के बीच पहली ट्रेन अगले साल के अंत तक: जितेंद्र सिंह

Mon, 10 Feb 2020 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा हैं कि अगले साल के अंत तक पहली बार रेलवे लाइन उत्तर पूर्व से बांग्लादेश तक पहुंचेगी। देश की आजादी के 75वें साल पर उत्तर पूर्व से पहली ट्रेन सेवा बांग्लादेश के लिए शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली में रविवार को डॉ. जितेंद्र ने कहा कि उत्तर पूर्व राज्यों के लिए रेलवे लाइन बड़ा प्रोजेक्ट हैं। उन्होंने कहा उत्तर पूर्व राज्यों के विकास का मंत्रालय भारत की तरफ 5.46 किलोमीटर रेलवे लाइन का खर्च वहन करेगा। उन्होंने कहा रेलवे लाइन त्रिपुरा के अगरतला से बांग्लादेश से अखोरा तक जाएगी।

सिंह ने कहा बांग्लादेश की तरफ 10.6 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का खर्च विदेश मामलों का मंत्रालय वहन करेगा। 15.6 किलोमीटर लंबा रेल लिंक बांग्लादेश में गंगासागर को भारत के निसचिंतापुर को जोड़ेगा। निसचिंतापुर से अगरतला रेलवे स्टेशन तक ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की तरफ मिट्टी में नमी हैं। ऐसे में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए करीब 600 कुशल श्रमिक काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार उत्तर पूर्व क्षेत्र के विकास को उच्च प्राथमिकता दे रही है।

पिछले पांच साल के दौरान इस क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। अभी तक अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के लोगों ने ट्रेन देखी तक नहीं थी। लेकिन अब अरुणाचल एक्सप्रेस चल रही है। सड़क और हवाई सेवा में सुधार लाने की तरफ भी प्रयास किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें