फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: IPL नीलामी में पहली बार प्रदेश के नौ खिलाड़ियों का चयन, 19 दिसंबर को दुबई में होगा ऑक्शन

Tue, 12 Dec 2023 05:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए पहली बार जम्मू-कश्मीर के नौ खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। यह नीलामी दुबई में 19 दिसंबर को होगी। इसके लिए 333 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिनमें 119 विदेशी हैं।
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी के लिए पहली बार जम्मू-कश्मीर के नौ खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। चयनित जेकेसीए खिलाड़ियों में विवरांत शर्मा, रसिक सलाम डार, नासिर लोन, आबिद मुस्ताक, शुभम पुंडिर, बासित बशिर, वशिम बशिर, मनित सिंह जसरोटिया और मुजतबा यूसुफ शामिल हैं। 

विज्ञापन


यह नीलामी दुबई में 19 दिसंबर को होगी। इसके लिए 333 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिनमें 119 विदेशी हैं। जेकेसीए उपसमिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें