फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर: सुरक्षा में तैनात जवानों ने किए दर्शन, लोगों के लिए तीन जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Sat, 23 May 2026 07:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों के बीच बाबा बर्फानी के हिमलिंग की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों ने देशभर के लाखों श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया है। 
विज्ञापन
बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2026 की पवित्र अमरनाथ जी यात्रा पर आने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर। बाबा बर्फानी अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में पूर्ण आकार में अपने भक्तों को साक्षात दर्शन देने के लिए प्रकट हुए हैं। वहीं भक्तों को हर सुविधा प्रधान करने के लिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) और प्रशासन सभी तैयारियां तेजी से जारी रखे हुए है ताकि यात्रा पर आने वाले भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो।

विज्ञापन


पवित्र गुफा में प्रकट हुए हिम शिवलिंग
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व पवित्र गुफा तक के रास्ते और गुफा के आस पास चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने गई एक टीम द्वारा बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर अपने साथ कैमरे में साथ लाई और इस तस्वीर से हम आपको इस वर्ष पवित्र गुफा में प्रकट हुए हिम शिवलिंग के पहले दर्शन करवाएंगे। पवित्र अमरनाथ गुफा में ली गई यह ताजा तस्वीरें और विडियो दर्शाती हैं की पवत्र हिमलिंग अपने पूर्ण आकार में भक्तों को साक्षात दर्शन देने के लिए प्रकट हुए हैं। तस्वीर में बाबा बर्फानी का आकार करीब 7-10 फीट का दिख रहा है। वीडियो में सुरक्षाबल के जवान प्राकृतिक रूप से बने हिम शिवलिंग के दर्शन करते हुए दिख रहे हैं। माना जा रहा कि जवान सुरक्षा संबंधित रेकी करने गए थे। सूत्रों की मानें तो यह वीडियो 19-20 मई के आसपास का है, हालांकि इन तस्वीरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 

शव भक्तों में जबरदस्त उत्साह
बर्फ से प्राकृतिक रूप से बने हिम शिवलिंग का पूर्ण और भव्य स्वरूप देख श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। हर साल की तरह इस बार भी बाबा बर्फानी व शिव परिवार का पूर्ण आकार में प्रकट होना बेहद शुभ संकेत माना जा रहा है जिससे भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह फोटो और वीडियो सामने आने के बाद देशभर के शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। 

57 दिन तक चलेगी यात्रा
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार इस साल की 57 दिवसीय यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी। दोनों रूटों पहलगाम और बालटाल से तीर्थयात्रियों का पंजीकरण पहले ही शुरू हो चुका है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अभी तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। दोनों मार्गों पर बर्फ हटाने का काम भी तेजी से चल रहा है। वहीं श्राइन बोर्ड ने अपील की है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु केवल आधिकारिक रूप से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें और बिना पंजीकरण यात्रा न करें। मौसम और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सुरक्षा रहेगी कड़ी
गौरतलब है कि हिंदू धर्म के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में से एक अमरनाथ यात्रा, दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा में हर साल लाखों भक्तों को आकर्षित करती है। यात्रा के बुनियादी ढांचे से संबंधित एक महत्वपूर्ण विकास में, लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा द्वारा हाल ही में श्रीनगर के पंथा चौक में श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए बनाए गए यात्री निवास का भी दौरा किया और कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा उनके निर्देशानुसार जिला उपायुक्त - श्रीनगर, अनंतनाग, गांदरबल और बांदीपोरा द्वारा भी समय समय पर समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है और स्पॉट-विजिट भी किया जा है। इसके अलावा आईजीपी कश्मीर जोन वीके बिर्दी ने भी शुक्रवार को सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में समन्वित योजना तैयार करने को कहा ताकि यात्रियों का अनुभव सुगम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें