जम्मू शहर के पांच कालेजों में स्नातक के पहले सेमेस्टर की पहली कट आफ मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी की गई। कालेजों में मेरिट लिस्ट लगने से पहले विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कालेज परिसर में पहुंचकर मेरिट लिस्ट का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।
कालेज प्रशासन ने सुबह नौ बजे ही परिसर के नोटिस बोर्ड में मेरिट लिस्ट लगा दी थी। इसके साथ ही दाखिला प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और अन्य चीजों का विवरण नोटिस बोर्ड में लगाया था।
शहर के सभी पांच बड़े कालेजों में विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ा, जो मेरिट लिस्ट के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक थे। गांधीनगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज, गवर्नमेंट एमएएम कालेज, एसपीएमआर कामर्स कालेज, गवर्नमेंट डिग्री कालेज पलोड़ा और ज्यूल चौक स्थित जीजीएम साइंस कालेज की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की।
स्वायत्त दर्जा प्राप्त परेड स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज की ओर से शनिवार को ही मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई थी। गांधीनगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज और ज्यूल स्थित गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल साइंस कालेज (जीजीएम) में बायोटेक्नोलॉजी और कंप्यूटर एप्लीकेशन का सबसे ज्यादा कट आफ मेरिट गया।
बायोटेक्नोलॉजी विषय के मेरिट का कट आफ 90 प्रतिशत तक के करीब गया। कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय का मेरिट अस्सी से भी ज्यादा के करीब गया। गवर्नमेंट डिग्री कालेज, पलोड़ा में बीए में उच्च प्रतिशत 97.4 और न्यूनतम प्रतिशत कट आफ 37.4 रहा।
गवर्नमेंट महिला कालेज, गांधी नगर
विषय--------------------उच्च प्रतिशत--------------------न्यूनतम प्रतिशत (कट आफ)
आर्ट्स--------------------99.2--------------------58.8
फूड साइंस--------------------98.2--------------------84
बायोटेक्नोलॉजी--------------------96.80--------------------90.2
ज्योग्राफी--------------------99.2--------------------83.6
कामर्स--------------------99.6--------------------84.4
मेडिकल--------------------101--------------------85.4
नान मेडिकल--------------------97.4--------------------74
कंप्यूटर एप्लीकेशन--------------------94.8--------------------80
स्टेटिक्स--------------------94.4--------------------75.4
होम साइंस--------------------90.6--------------------51.4
साइकलोजी----------------------------------------75.80
गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल साइंस कालेज, ज्यूल चौक
विषय--------------------उच्च प्रतिशत--------------------न्यूनतम प्रतिशत (कट आफ)
ज्योग्राफी--------------------102.80--------------------85.20
जियोलाजी--------------------98--------------------84
इलेक्ट्रानिक्स--------------------99--------------------77.40
बायोटेक्नोलॉजी--------------------94.80--------------------83.60
नान मेडिकल--------------------101.20--------------------68.40
मेडिकल--------------------98--------------------60.19
कंप्यूटर एप्लीकेशन--------------------99--------------------85.60
बीसीए--------------------98--------------------77.60
फंक्शनल इंग्लिश--------------------96.60--------------------85.20
एसपीएमआर कामर्स कालेज, ज्यूल
विषय--------------------उच्च प्रतिशत--------------------न्यूनतम प्रतिशत (कट आफ)
बीकाम--------------------96.8--------------------64
बीबीए--------------------94.6--------------------82.6
बीसीए--------------------87.8--------------------74.4
गवर्नमेंट एमएएम कालेज, यूनिवर्सिटी रोड
विषय--------------------उच्च प्रतिशत--------------------न्यूनतम प्रतिशत (कट आफ)
आर्ट--------------------99--------------------54.6
साइंस--------------------97.2--------------------63.4
बीबीए--------------------92.2--------------------77
बीसीए--------------------90.6--------------------70.8
मैथ--------------------97.2--------------------63.4
ज्योग्राफी--------------------96.2--------------------56.4
जियोलाजी--------------------85.3--------------------63.4
इलेक्ट्रानिक--------------------78.6--------------------63.4
फिजिक्स--------------------95.8--------------------63.4
केमिस्ट्री--------------------99--------------------63.4
कंप्यूटर एप्लीकेशन--------------------85.2--------------------63.4