फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 करोड़ की लागत से रावी नदी पर बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत का हिस्सा होकर भी अलग थलग पड़ीं कीड़ियां गंडियाल पंचायतों को सीधा सड़क संपर्क देने के लिए डेढ़ अरब की बड़ी राशि से पुल बनने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 26 को दोपहर साढ़े बारह बजे इस महत्वाकांक्षी योजना का निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे। जेकेपीसीसी के माध्यम से प्रस्तावित निर्माण कार्य के क्रियान्वयन की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


तीन साल की अवधि में पुल का काम पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना के मूर्त रूप लेने से न सिर्फ दोनों पंचायतों को जिला मुख्यालय से सीधा सड़क संपर्क मिलेगा, बल्कि पंजाब से रियासत में दाखिल होने और खासकर जिला मुख्यालय के साथ सीधा संपर्क करने की दूरी बेहद कम हो जाएगी। रावी पर इस पुल की योजना दशकों से अधर में लटकी हुई थी।
विज्ञापन

तो इस लिए मंजूर हुई योजना

स्थानीय सांसद और पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की इस परियोजना में खास दिलचस्पी से केंद्र से मंजूरी मिल पाई है। डॉ. जितेंद्र सिंह के लोकसभा क्षेत्र के नोडल अफसर प्रेमनाथ डोगरा ने बताया कि पुल निर्माण की अनुमानित लागत 158.84 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। पुल की लंबाई 1210 मीटर रहेगी, जिसके दोनों तरफ अप्रोच रोड बनाई जाएगी।

कठुआ की तरफ सड़क की लंबाई 4780 मीटर, जबकि गंडियाल पंचायत की तरफ सड़क का विस्तार 2610 मीटर का होगा। तीन वर्ष में निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य है। इस बाबत निर्माण एजेंसी जेकेपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि निर्माण परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो गई है। ताजा स्थिति के मुताबिक 26 जून को केंद्रीय मंत्री खुद निर्माण परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें