फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में जल्द ही पहली भारतीय महिला बैंक

Wed, 29 Jul 2015 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भारतीय महिला बैंक भरपूर मदद करेगा। देश भर के विभिन्न राज्यों में खोले जा रहे भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) में से एक बैंक जम्मू संभाग की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिए जल्द ही खोला जाएगा। रिहाड़ी रोड पर बनाए गए भारतीय महिला बैंक और एटीएम काउंटर का पूरी तरह से निर्माण हो गया है।
विज्ञापन


बैंक में ढांचागत कार्य लगभग पूरा हो गया है और अगस्त महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह के भीतर आम नागरिकों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। बैंक के खुलने से महिलाओं को बचत खाते में एक लाख से अधिक राशि जमा करने के उपरांत पांच प्रतिशत तक बचत ब्याज दर दी जाएगी और इससे कम राशि के लिए साढ़े चार प्रतिशत तक के करीब बचत ब्याज दर की सुविधा मिलेगी।

बैंक की कोशिश है कि समाज के विभिन्न वर्गों के अंतर्गत आने वाली महिलाओं के विकास के लिए आर्थिक स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं महिला एनजीओ, महिला उद्यमी, सरकारी महिला कर्मचारी सहित सभी वर्गों की महिलाओं को आवश्यकताओं के अनुरूप नए बैंक उत्पाद और सेवाओं को उपलब्ध करवाने में अहम योगदान देगा।
विज्ञापन


महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, जिसके जरिये महिलाओं को अधिक आय, अधिक रोजगार सहित बैंक से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें