पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक बार फिर युद्घविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के सुंदरबनी इलाके की चकला पोस्ट में फायरिंग की गई है।
फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई। फायरिंग में शहीद हुए जवान का नाम एन.के.चांग बताया गया है। यह जवान 3 नागा बटालियन से था।
पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल पर कई बार गोलबारी की जा चुकी है।
सप्ताह भर के भीतर दूसरे जवान की मौत
सप्ताह भर के भीतर आज दूसरे जवान की मौत हुई है। आज हुई घटना अखनूर सेक्टर के पल्लनवला इलाके की है। पाकिस्तान की ओर से सुबह 9.00 बजे के आसपास हुई फायरिंग में त्रिनागा यूनिट का एक जवान शहीद हो गया है।
पाक की ओर से लगातार किए जा रहे युद्ध विराम उल्लंघन पर रक्षामंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पाकिस्तान की इन हरकतों पर उचित कारवाई की जाएगी। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान अरुण जेटली ने कहा कि सीजफायर के उल्लंघन का पाक को उचित जवाब दिया जाएगा। अरुण जेटली ने कहा कि "ना कभी सर झुका है और ना कभी झुकेगा"।
रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने इस साल 16 जुलाई तक 54 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने नवाज शरीफ की शिरकत के बाद लगा था कि सीमा पर भारत और पाक रिश्तों में सुधार होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ शरीफ के भारत दौरे के बाद से इस तरह की घटनाओं में तेजी आई है।
सोमवार को पाकिस्तान ने की थी घुसपैठ की कोशिश
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से लगभग 11 बजे तक फायरिंग होती रही। इस बीच, एक अन्य घटना में बीएसएफ के जवानों ने एक घुसपैठ कोशशि को नाकाम कर दिया।
कल रात बीएसएफ ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक घुसपैठिए को मार गिराया।