फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ : फिर उमड़ा बाबा के भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रियों का जत्था 25वां रवाना हुआ।
विज्ञापन


भगवती नगर स्थित आधार शिविर से 1491 श्रद्धालु रवाना हुए, जिसमें 939 पुरुष, 381 महिलाएं, 150 साधु और 21 बच्चे शामिल हैं।

यात्रा में 46 वाहन शामिल थे, जिसमें 35 बड़े और 11 छोटे वाहन थे। यात्रियों ने सुबह पूजा अर्चना करने के बाद जयघोष करते हुए प्रस्थान किया।  

जबरदस्त रहा यात्रियों का उत्साह

यात्रियों के जत्थे में शामिल बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। सावन का महीना होने के कारण भी भगवान शिव के दर्शन के लिए लोगों की आस्‍था हिलोरे ले रही है।

बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं के उत्साहित चेहरे हाल ही में हुई बालटाल हिंसा से बिल्कुल बेअसर नजर आए।

श्रद्धालुओं  में बच्चों से लेकर बड़े और बुजुगों तक में जबरदस्त उत्साह नजर आया। हर कोई बाबा के दर्शनों को उतावला था।

विज्ञापन

तीन लाख पार हो सकता है आंकड़ा

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार अमरनाथ यात्रियों का आंकड़ा तीन लाख से पार हो जाएगा।

बालटाल में हिंसक घटना और सीमा पर फायरिंग के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त रोजाना पहुंच रहे हैं।

वहीं, पंजीकरण कराने के लिए जम्मू हाट, सरस्वती धाम और वैष्णवी धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें