फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: पीएम मोदी के जम्मू दौरे से पहले पाकिस्तान की नापाक हरकत, आरएसपुरा सेक्टर में तोड़ा संघर्षविराम

Wed, 14 Feb 2024 09:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एएमके पोस्ट के पास भारतीय क्षेत्र में जीरो लाइन के पास कार्य करने पर पाकिस्तान की ओर से अकारण फायरिंग की गई। जिसका भारतीय जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू के दौरे से पहले पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गई। बुधवार को शाम आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एएमके पोस्ट के पास भारतीय क्षेत्र में जीरो लाइन के पास कार्य करने पर पाकिस्तान की ओर से अकारण ही फायरिंग की गई। जिसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग बंद हो गई।  

विज्ञापन

बुधवार शाम को आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पर एएमके पोस्ट के पास भारतीय क्षेत्र में जीरो लाइन के पास कार्य करने पर पाकिस्तान की ओर से अकारण फायरिंग की गई। पिछले कई दिनों से अला माई दे कोठे- एएमके के पास भारतीय क्षेत्र में कार्य चल रहा था। पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ से कार्य बंद करने के लिए कहा गया पर कार्य चलता रहा। 

बुधवार शाम 6.10 बजे फायरिंग की गई। बाद में सीमा पर मुस्तैद भारतीय जवानों ने जबावी कारवाई करते हुए फायरिंग की गई और 6.25 बजे पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद की गई। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि सीमा पर फायरिंग की आवाज सुनाई दी और लगता है कि छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। समाचार लिखे जाने तक फायर बंद था।
विज्ञापन

20 फरवरी को पीएम मोदी जम्मू में करेंगे रैली

बता दें कि 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के एमए स्टेडियम में रैली करेंगे। आयोजन स्थल एमए स्टेडियम को सुरक्षा एजेंसियों ने घेरे में ले लिया है। स्टेडियम को पूरी तरह से बंद करके सभी प्रकार की खेल गतिविधियां रैली के दिन तक स्थगित कर दी गई हैं। रैली को देखते हुए कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कल यानी मंगलवार को एमए स्टेडियम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें