फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बना चलता ट्रक, ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बिलावर क्षेत्र के किलसर ओमाला क्षेत्र में पुराली से भरे ट्रक में बिजली के तारों से अचानक आग लग गई। पराली ने तेजी से आग पकड़ी तो ट्रक पल भर में ही आग का गोला बन गया।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान ट्रक में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन करंट की चपेट में आकर ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन पराल के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

घंटो बाद फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार बिलावर क्षेत्र में एक ट्रक (jk08A8898) पराली भरकर रामकोट से किलसर ओमाला की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


ट्रक में ऊपर तक पराली भरे होने के कारण किलसर में बिजली के नंगे लटकते तारों से पराली छू गई। इससे तारों के आपस में टच होने के कारण तेज धमाके के साथ चिंगारी ट्रक में भरी सूखी पराली पर आ गिरी। पराली ने तुरंत आग पकड़ी और ट्रक धू-धूकर जलने लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रक में फंसकर दम तोड़ गया चालक

वहीं तारों के टच होने के कारण ट्रक में भी करंट आ गया। इस दौरान ट्रक के अंदर तीन लोग सवार थे, जिसमें से दो ने तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं ट्रक ड्राइवर अब्दुल मजीद (24) पुत्र बशीर अहमद ने हिम्मत कर तारों को ट्रक से हटाने का प्रयास किया लेकिन ट्रक में उतरे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

नतीजतन अब्दुल मजीद ने तड़फकर वहीं दम तोड़ दिया। दूसरी ओर कुछ देर में ही ट्रक धू-धूकर जलने लगा। आग की ऊंची लपटें उठती देख मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फायर बिग्रेड की गाड़ी को भी मौके पर बुलाया लेकिन आग शांत नहीं हो सकी। मृतक ड्राइवर शपाकियां हीरानगर का रहने वाला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें