फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शॉर्ट सर्किट से तीन कुल्ले राख, युवती झुलसी

Tue, 09 May 2023 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिले के समलाह पंचायत के पंगवाल गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन कुल्ले राख हो गए। वहीं, एक कुल्ले में सोई युवती आग की चपेट में आने से झुलस गई। उसे लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। वहीं, आग के चलते युवती की शादी के लिए एकत्रित सामान और नकदी भी राख हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर एक बजे मोहन लाल पुत्र छज्जु राम के कुल्ले में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं देख कर आसपास के लोगों ने पहले स्वयं आग को बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग को सूचित किया। मोहन लाल के अनुसार कि बेटी की शादी है, जिसके लिए सामान इकटठा कर रहे थे। आग की वजह से लगभग 50 किलो चावल, 10 क्विंटल गेहूं, कुछ नकदी और सोने के गहने राख हो गए। उधर, कुल्ले में सो रही युवती एनी देवी (20) अचानक आग लगने से घबरा गई। बाहर निकलने के प्रयास में झुलस गई, जिसे लोगों की मदद से जिला आस्पताल लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित के ब्यान लिए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें