जम्मू। झज्जर कोटली पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल किया है। मनवाल में कठुआ से कश्मीर ले जा रहे पशुओं से लदे चार वाहनों को जब्त किया गया। इसके साथ 36 पशुओं को मुक्त कराया।
पुलिस ने ट्रक (जेके02एक्यू-5715) चालक शवाज शरीफ निवासी शेखपुरा अनंतनाग के कब्जे से 10, ट्रक (जेके02सीएन-4520) चालक आशिक हुसैन निवासी अस्सर डोडा के कब्जे से 10, ट्रक (जेके14 ए-9382) चालक शराफत अली निवासी पाजीपुरा अनंतनाग से 10, टाटा वाहन (जेके20ए -8235) चालक आजाद अहमद निवासी उधमपुर के कब्जे से 6 मवेशियों को बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ पशु तस्करी का मामला दर्ज किया गया। ब्यूरो