फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में 40 कनाल गेहूं की फसल लगी में स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। तहसील राजपुरा के गांव सनुरा में गेहूं की फसल को आग लगने से करीब 40 कनाल पर लगी गेहूं की फसल दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले स्वाहा हो गई। इसको लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है। आग की घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग और आसपास गांव के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सोमदत्त खजूरिया भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचती तब तक आग ने 40 कनाल पर लगी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया था। जबकि आसपास लगी गेहूं की फसल को स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर बचा लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर दमकल विभाग की एक गाड़ी भी सीमावर्ती क्षेत्रों में मुहैया करा दे तो लोगों को इतना नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा, लेकिन प्रशासन से यह मांग करते करते लोग थक चुके है। वहीं जब दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर हल से आग को आगे बढ़ने से रोका, जिससे साथ लगी फसल को बचाया जा सका।
तहसीलदार राजपुरा ओम प्रकाश भी अपने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया और शीघ्र नुकसान होने की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। आग किस तरह लगी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस आग में किसान सतपाल की 32 कनाल और परविंदर कुमार की 8 कनाल गेहूं की फसल जल कर राख हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसानों ने कहा कि सांबा से राजपुरा तक की दूरी करीब 20 किलोमीटर होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाती। लोगों ने डीसी अनुराधा गुप्ता से मांग की है कि तहसील राजपुरा व घगवाल के लिए भी दमकल की गाड़ियां मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें